प्रवेशद्वार:मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश प्रवेशद्वार
![](http://up.wiki.x.io/wikipedia/commons/thumb/0/09/India_Madhya_Pradesh_locator_map.svg/150px-India_Madhya_Pradesh_locator_map.svg.png)
भारत की संस्कृति में मध्यप्रदेश जगमगाते दीपक के समान है, जिसकी रोशनी की सर्वथा अलग प्रभा और प्रभाव है। विभिन्न संस्कृतियों की अनेकता में एकता का जैसे आकर्षक गुलदस्ता है, मध्यप्रदेश, जिसे प्रकृती ने राष्ट्र की वेदी पर जैसे अपने हाथों से सजाकर रख दिया है, जिसका सतरंगी सौन्दर्य और मनमोहक सुगन्ध चारों ओर फैल रहे हैं। यहाँ के जनपदों की आबोहवा में कला, साहित्य और संस्कृति की मधुमयी सुवास तैरती रहती है। यहाँ के लोक समूहों और जनजाति समूहों में प्रतिदिन नृत्य, संगीत, गीत की रसधारा सहज रुप से फूटती रहती है। यहाँ का हर दिन पर्व की तरह आता है और जीवन में आनन्द रस घोलकर स्मृति के रुप में चला जाता है। इस प्रदेश के तुंग-उतुंग शैल शिखर विन्ध्य-सतपुड़ा, मैकल-कैमूर की उपत्यिकाओं के अन्तर से गूँजते अनेक पौराणिक आख्यान और नर्मदा, सोन, सिन्ध, चम्बल, बेतवा, केन, धसान, तवा, ताप्ती आदि सर-सरिताओं के उद्गम और मिलन की मिथकथाओं से फूटती सहस्त्र धाराएँ यहाँ के जीवन को आप्लावित ही नहीं करतीं, बल्कि परितृप्त भी करती हैं। [पूरा पढ़ें]
चयनित लेख
![](http://up.wiki.x.io/wikipedia/commons/thumb/5/5b/OrchhaPalace.jpg/150px-OrchhaPalace.jpg)
चयनित चित्र
![](http://up.wiki.x.io/wikipedia/commons/thumb/3/31/Gwalior-portadelelefant.jpg/350px-Gwalior-portadelelefant.jpg)
चयनित जीवनी
महारानी अहिल्याबाई इतिहास-प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव की पत्नी थीं। जन्म इनका सन् 1725 में हुआ था और देहांत 13 अगस्त 1795 को; तिथि उस दिन भाद्रपद कृष्णा चतुर्दशी थी। अहिल्याबाई किसी बड़े भारी राज्य की रानी नहीं थीं। उनका कार्यक्षेत्र अपेक्षाकृत सीमित था। फिर भी उन्होंने जो कुछ किया, उससे आश्चर्य होता है।
दस-बारह वर्ष की आयु में उनका विवाह हुआ। उनतीस वर्ष की अवस्था में विधवा हो गईं। पति का स्वभाव चंचल और उग्र था। वह सब उन्होंने सहा। फिर जब बयालीस-तैंतालीस वर्ष की थीं, पुत्र मालेराव का देहांत हो गया। जब अहिल्याबाई की आयु बासठ वर्ष के लगभग थी, दौहित्र नत्थू चल बसा। चार वर्ष पीछे दामाद यशवंतराव फणसे न रहा और इनकी पुत्री मुक्ताबाई सती हो गई । दूर के संबंधी तुकोजीराव के पुत्र मल्हारराव पर उनका स्नेह था; सोचती थीं कि आगे चलकर यही शासन, व्यवस्था, न्याय औऱ प्रजारंजन की डोर सँभालेगा; पर वह अंत-अंत तक उन्हें दुःख देता रहा|चयनित पर्यटन स्थल
![पचमढ़ी की पांडव गुफाएँ](http://up.wiki.x.io/wikipedia/commons/thumb/7/72/Pachmarhi.jpg/150px-Pachmarhi.jpg)
कार्य जो आप कर सकते हैं
श्रेणियां
संबंधित प्रवेशद्वार
![नाज़िया हसन](http://up.wiki.x.io/wikipedia/commons/thumb/0/04/Nazia_Hassan.jpg/72px-Nazia_Hassan.jpg)
- ...कि आई हैव ए ड्रीम अमेरिकी इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित भाषणों में से एक है?
- ...कि टाइटैनिक का मलबा समुद्र में तेज़ी से गल रहा है और ऐसे ही होते रहने पर यह मलबा 20-30 साल में समुद्र में पूरा घुल जायेगा?
- ...कि फ़िल्म मिमी के लिये कृति सेनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनय का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला था?
- ...कि फीफा विश्व कप के विजेता को 2005 के बाद से कभी भी असल फीफा विश्व कप ट्रॉफी नहीं दी जाती है?
- ...कि नाज़िया हसन (चित्रित) का केवल 35 वर्ष की आयु में देहांत हो गया था?
विषय
विकिपीडिया में