हसनपुर, अमरोहा
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में एक नगर
हसनपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अमरोहा ज़िले में स्थित एक शहर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। गंगा नदी के तट पर स्थित इस शहर की स्थापना शेख हसन खान ने 1634 ई. में की थी। मुगल काल में हसनपुर जागीर हुआ करता था, और बारह बस्ती का एक हिस्सा है। हसनपुर अपनी विविधता, सांप्रदायिक सद्भाव और साहित्यिक माहौल के लिए देश-विदेश में भी जाना जाता है। यह राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 120 किलोमीटर एवं राज्य राजधानी से लगभग 410 किलोमीटर है और राष्ट्रीय राजमार्ग-24 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से 12 किलोमीटर दूर है। यहाँ एक कोतवाली (पुलिस स्टेशन), एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल) और कई सरकारी और प्राइवेट बैंक भी हैं। [1][2]
हसनपुर | |
---|---|
शहर | |
حسنپور | |
निर्देशांक: 28°43′N 78°17′E / 28.72°N 78.28°Eनिर्देशांक: 28°43′N 78°17′E / 28.72°N 78.28°E | |
देश | ![]() |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | अमरोहा ज़िला |
तहसील | हसनपुर तहसील |
संस्थापक | शेख हसन खान |
ऊँचाई | 201 मी (659 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 61,243 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी • उर्दू और अंग्रेज़ी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 244241 |
दूरभाष कोड | 05924 |
वाहन पंजीकरण | UP-23 |
वेबसाइट | http://www.npphasanpur.com/ |
![](http://up.wiki.x.io/wikipedia/commons/thumb/0/08/%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BE_%E0%A4%AE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%A6_%28%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%29.jpg/220px-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BE_%E0%A4%AE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%A6_%28%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%29.jpg)
इन्हें भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
- ↑ "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975