सुमेर

प्राचीन सभ्यता एवं ऐतिहासिक स्थान

सुमेर आजकल के इराक़ क्षेत्र यानि प्राचीन मेसोपोटामिया की सबसे पहली मानव सभ्यता है। इसका काल ईसापूर्व ४५०० से १९०० के साल तक माना जाता है। बीच में २३००-२१०० ईसापूर्व के दौरान अक्कद ने सुमेर पर प्रभुता हासिल की, लेकिन अक्कद के पतन के बाद सुमेर फिर से मजबूत हुआ। माना जाता है सुमेर के शासक सेमेटिक नहीं थे - यानि आज के यहूदियों या अरब मुसलमानों के पूर्वज नहीं थे। सुमेरी तथा अक्कदी (सेमेटिक) भाषाओं के बीच आदान प्रदान हुआ लगता है।

caption=सामर्रा में से प्राचीन किसान इस रास्ते पर सुमेर पहुंचे और एरिडू में मंदिर और बस्ती का निर्माण किया।
caption=सामर्रा में से प्राचीन किसान इस रास्ते पर सुमेर पहुंचे और एरिडू में मंदिर और बस्ती का निर्माण किया।
सुमेर
(ल. 5500 से ल. 1800 ई.पू.)
भौगोलिक विस्तारमेसोपोटामिया, मध्य पूर्व
कालनवपाषाण युग, कांस्य युग
तिथियाँल. 5500
पूर्ववर्तीउबैद काल
परवर्तीअक्कादियन साम्राज्य

"सुमेर"[1] नाम "सुमेरियों" के अक्कादियन नाम से आया है , जो दक्षिणी मेसोपोटामिया के प्राचीन सेमेटिक निवासी थे।[2][3]

  1. "emeĝir [SUMERIAN]". The Pennsylvania Sumerian Dictionary. University of Pennsylvania Museum of Anthropology and Archaeology. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2021.
  2. Black, Jeremy A.; George, A. R.; Postgate, J. N.; Breckwoldt, Tina (2000). A Concise Dictionary of Akkadian (अंग्रेज़ी में). ओटो हैरासोवित्ज़ वेरलाग. पृ॰ 384. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-447-04264-2.
  3. Miller, Douglas B.; Shipp, R. Mark (1996). An Akkadian Handbook: Paradigms, Helps, Glossary, Logograms, and Sign List (अंग्रेज़ी में). ईसेनब्रौन्स. पृ॰ 68. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-931464-86-7.