विशाखपटनम

भारत आंध्रप्रदेश राजधानी
(विशाखापत्तनम से अनुप्रेषित)

विशाखपटनम (तेलुगू: విశాఖపట్నం, अंग्रेज़ी: Visakhapatnam) भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह पूर्वी घाट की पहाड़ियों और बंगाल की खाड़ी के तट के बीच, गोदावरी नदी के नदीमुख पर विस्तारित है। चेन्नई के बाद यह भारत के पूर्वी तट का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह विशाखपटनम ज़िले का मुख्यालय भी है। [3][4][5]

विशाखपटनम
  • విశాఖపట్నం
  • Visakhapatnam
महानगर
विशाखपटनम is located in आन्ध्र प्रदेश
विशाखपटनम
विशाखपटनम
आन्ध्र प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 17°42′N 83°18′E / 17.70°N 83.30°E / 17.70; 83.30
देश भारत
राज्यआन्ध्र प्रदेश
ज़िलेविशाखापटनम
अनकापल्ली
निगमन (नगर)1865
निगमन (शहर)1979
शासन
 • प्रणालीनगर निगम
क्षेत्रफल
 • महानगर640 किमी2 (250 वर्गमील)
 • महानगर7328.86 किमी2 (2,829.69 वर्गमील)
जनसंख्या (2011)
 • महानगर20,91,811
 • अनुमान (2021)23,58,412
 • घनत्व3300 किमी2 (9,000 वर्गमील)
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
PIN530 0XX, 531 1XX[1]
दूरभाष कोड+91-891
वाहन पंजीकरणAP-31, AP-32, AP-33, AP-34 , AP-39
आधिकारिक भाषातेलुगू
नाममात्र GDP(2023-24)1,29,571 करोड़ (US$18.92 अरब)[2]
वेबसाइट

विशाखपटनम भारतीय नौसेना के पूर्वी कमांड का केन्द्र है। यहाँ जलयान बनाने का कारखाना है। यह एक प्राकृतिक तथा सुरक्षित समुद्री बन्दरगाह है। कृषि एवं खनिज सम्पत्ति में समृद्ध आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा राज्य इस बन्दरगाह के पृष्ठ-प्रदेश कहलाते हैं। यह एक उल्लेखनीय मत्स्य-शिकार का केन्द्र भी है। विशाखपटनम एक छोटी खाड़ी पर है और इसका प्राकृतिक बंदरगाह दो उठे हुए अतंरीपों द्वारा निर्मित है, जो शहर से एक छोटी नदी द्वारा विभक्त है। विशाखपटनम आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी सरकारी तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के उत्तर में अवस्थित है। विशाखपटनम को वाइज़ाम के नाम से भी जाना जाता है। विशाखपटनम भारत का चौथा सबसे बड़ा बंदरगाह है।

विशाखपटनम के बंदरगाह का महत्त्व काफ़ी बढ़ा है क्योंकि कोरोमंडल तट पर यही एकमात्र संरक्षित बंदरगाह है। इसमें किए गए सुधारों से अब यह 10.2 मीटर ऊँचे पोतों को भी आश्रय देने की स्थिति में है। यह शहर एक महत्त्वपूर्ण पोत निर्माण केंद्र भी है। भारत में बने पहले स्टीमर का विशाखपटनम के बंदरगाह में 1948 में उद्घाटन हुआ था। विशाखपटनम मैंगनीज़ व तिलहन का निर्यात करता है और यहाँ एक तेल परिशोधनशाला तथा चिकित्सा संग्रहालय भी है। सघन वनों से युक्त इसके पूर्वी घाट और सुदूर पूर्वी क्षेत्र गोदावरी व इंद्रावती सहित अनेक नदियों द्वारा अपवाहित होते हैं। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है।

शिक्षण संस्थान

संपादित करें

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी छोर पर स्थित उपनगर वॉल्टेयर में आंध्र विश्वविद्यालय है। यहाँ के शैक्षणिक संस्थानों में आंध्र मेडिकल कॉलेज, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट एवं कई महाविद्यालय हैं।

विशाखपटनम में पानी का जहाज़ बनाने का कारख़ाना है। यह एक प्राकृतिक तथा सुरक्षित समुद्री बन्दरगाह है। कृषि एवं खनिज सम्पत्ति में समृद्ध आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा राज्य इस बन्दरगाह के पृष्ठ प्रदेश कहलाते हैं। यह एक उल्लेखनीय मत्स्य-शिकार का केन्द्र भी है। आन्ध्र प्रदेश और एशिया में सबसे तेज़ी से बढ़ रहे शहरों में से दूसरे सबसे बड़े इस शहर में उद्योग, जहाज़ निर्माण, एक बड़ी तेल रिफाइनरी, एक विशाल इस्पात और बिजली संयंत्र केन्द्र है।

विशाखपटनम वायु, रेल और सड़क मार्ग से प्रमुख भारतीय शहरों और राज्य की राजधानी हैदराबाद के साथ जुड़ा हुआ है। इंडियन एयरलाइंस की दैनिक उड़ाने दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई से संचालित होती हैं।

विशाखपटनम प्राचीन बौद्ध विरासत, भूवैज्ञानिक चमत्कार, प्रसिद्ध मन्दिरों के एक उदार मिश्रण में संस्कृति, कला और शिल्प आदि के लिए प्रसिद्ध है। यह एक समय के साथ क़दम रखने वाला शहर है, यहाँ तक कि यह शहर अपने समृद्ध अतीत के संरक्षण के प्रति भी सजग है। इसके सुन्दर पूर्वी घाट बंगाल की खाड़ी के नीले पानी पर एक जादुई स्पर्श देते हैं।

जनसंख्या

संपादित करें

2011 की जनगणना के अनुसार विशाखापत्तनम शहर की जनसंख्या 1,728,128 है।

इन्हें भी देखें

संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
  1. "Pin Codes of Visakhapatnam, Andhra-Pradesh, India, Visakhapatanam Pincode Search". indiapincodes.net. अभिगमन तिथि 25 February 2022.
  2. https://des.ap.gov.in/MainPage.do?mode=menuBind&tabname=publications
  3. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  4. "Hand Book of Statistics, Andhra Pradesh," Bureau of Economics and Statistics, Andhra Pradesh, India, 2007
  5. "Contemporary History of Andhra Pradesh and Telangana, AD 1956-1990s," Comprehensive history and culture of Andhra Pradesh Vol. 8, V. Ramakrishna Reddy (editor), Potti Sreeramulu Telugu University, Hyderabad, India, Emesco Books, 2016


सन्दर्भ त्रुटि: "fn" नामक सन्दर्भ-समूह के लिए <ref> टैग मौजूद हैं, परन्तु समूह के लिए कोई <references group="fn"/> टैग नहीं मिला। यह भी संभव है कि कोई समाप्ति </ref> टैग गायब है।