विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/स्वरोचिष मनु
- निम्न चर्चा नीचे लिखे पृष्ठ के प्रस्तावित विलोपन का पुरालेख है। कृपया इसमें बदलाव न करें। अनुवर्ती टिप्णियाँ उपयुक्त वार्ता पृष्ठ पर करनी चाहिए (जैसे कि लेख का वार्ता पृष्ठ)। इस पृष्ठ पर किसी भी प्रकार का कोई संपादन नहीं होना चाहिए।
परिणाम: रखा --माला चौबेवार्ता 09:57, 6 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
स्वरोचिष मनु (संपादन|वार्ता|इतिहास|कड़ियाँ|ध्यान रखें|लॉग)
स्वरोचिष मनु -विकिपीडिया -wikipedia के लिये गूगल परिणाम: खोज • समाचार • पुस्तक • विद्वान •
नामांकन के लिये कारण:
सन्दर्भहीन लेख, जिसकी उल्लेखनीयता अस्पष्ट है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:57, 14 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]
- उल्लेखनीयता स्पष्ट नहीं है, हटा दिया जाये।Naziah rizvi (वार्ता)
- विरोध - पुराणों का सन्दर्भ दिया गया है। कृपया पृष्ठ हटाने से पूर्व उन्हें पढ़े। इस तरह से पृष्ठ हटाने के लिए नामित किये जाते रहे तो सारा विकिपीडिया हटाना पड़ेगा। कई हजार पृष्ठ मुझे भी उल्लेखनीय नहीं लगते क्योंकि मुझे उनके विषय में पता ही नहीं है। इसका ये मतलब नहीं कि इन सब को मैं हटाने के लिए नामांकित कर दूँ। --मनोज खुराना 02:38, 3 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
- विरोध -- कृपया यहाँ गूगल सर्च में देखें। मैं समय मिलते ही इसमें कुछ ठीक सन्दर्भ जोड़ने की कोशिश करता हूँ। --सत्यम् मिश्र बातचीत 07:53, 3 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
- विरोध --मनोज जी से सहमत हूँ। इस पृष्ठ को संदर्भों और विस्तार की जरूरत है, हटाये जाने के नहीं। इस विषय के जानकार व्यक्ति को इसमें मदद करनी चाहिये। हटाने से कुछ लाभ नहीं होगा अपितु एक विषय जिसपे लोगों को और ज्ञान मिल सकता है, वह खत्म हो जायेगा। अभी कम से कम विषय तो है, उम्मीद है जल्द ही विस्तारपूर्ण संदर्भ सहित आलेख भी होगा। विश्व में एसे बहुत से विषय हैं जिनके बारे में बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन वो विषय और ज्यादा जाँच और अनुसंधान की श्रेणी में गिने जा सकते हैं।चंद्र शेखर_Shekhar 08:48, 4 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana: जी आप को जो भी लेख हटाने लायक लगे नामांकित कर सकते हैं। इसी बहाने उन पर चर्चा होगी और सन्दर्भ जोड़ने की कोशिश की जायेगी। सोचिये अगर ऐसे लेखों में ढंग के सन्दर्भ होते तब भी क्या आप इन्हें नहीं समझ पाते?! यह नामांकन ज़रूरी हैं, और इन पर चर्चा और उनका निपटारा भी। तभी इस तरह के लेख ज्ञानकोशीय बन पायेंगे।--सत्यम् मिश्र बातचीत 07:59, 3 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
- सत्यम जी - मैं चाहता हूँ कि आगे की चर्चा हम लोग सीधे चौपाल पर करें क्योंकि यह विषय हिंदी विकि के लिए अत्यंत आवश्यक है, इस पर विचार की भी "तुरंत" आवश्यकता है- अभी इसी समय चर्चा ना की गई तो बहुत नुकसान होने वाला है, नुकसान भी बहुत बड़ा होने वाला है, व्यापक चर्चा की आवश्यकता है। आप इजाजत दें तो आपकी इस टिप्पणी को मैं चौपाल पर ले जाना चाहूँगा। यदि आप व्यक्तिगत चर्चा करना चाहें त हम लोग अपने वार्ता पृष्ठों पर भी कर सकते हैं। मजमून यह है कि इस तरह हटाने के नामांकन होते रहे तो विकि पर बचेगा क्या? आलाप पृष्ठ हटाने की चर्चा देखें, en:Alap देखें, सुशीलमिश्रा द्वारा अमितप्रभाकर के योगदान का बल्क में किया गया नामाँकन देखें, ऊपर का नामांकन आपके सामने ही है। चर्चा में इन सबकी आवश्यकता पड़ेगी इसलिए एक बार देख लें। किसी का क्या नाम लिया जाये, ये नामांकन संजीव जी ने किया है, आलाप माला जी ने हटाया है, सुशील जी का तो कहना ही क्या, बाकी नए हैं। और तो और आप मुझे और नामांकनों के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मुझसे ये सब देखा नहीं जा रहा। पता नहीं क्यों सब लोग विकि को मिटाने पर तुल गए हैं। एसे सब कुछ मिटाया जाता रहा तो यहाँ रह कर क्या करना है भाई साहब? द्रौपदी का चीरहरण इतने बुद्धपुरुषों की सभा में यूँ ही नहीं हो गया था, शकुनि और दुर्योधन ने सभी धर्म की किताबें खोल के रखी थीं सबको चुप कराने के लिए। धर्म के नियमों के अनुसार ही चीरहरण हो रहा था। अब हिंदी विकि का चीरहरण हो रहा है। आँखें खोलिए। कृष्ण ने धर्म की धज्जियाँ उड़ाते हुए द्रौपदी को बचाया था। उद्देश्य से बड़ा कोई नियम नहीं। उद्देश्यपूर्ति हेतु बनाए गए नियम जब उद्देश्य को ही खाने लगें तो नियमों का अंतिम संस्कार कर देना चाहिए। --मनोज खुराना 04:20, 4 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana और सत्यम् मिश्र: जी, उल्लेखनीयता के लिए सन्दर्भ जरुरी है, यदि सन्दर्भ जोड़ दिए जाए तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है. Naziah rizvi (वार्ता) 07:20, 4 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
- @Naziah rizvi:- नाज़िया जी आपकी बात १००% जायज है। मेरा कहना सिर्फ इतना है कि इस कारण से एसे लेखों को हटाने के लिए नामांकित ना किया जाये जो कि साफ तौर पर नुकसानदायक ना हों। इसके लिए हम लेख पर स्रोतहीन का टैग लगाकर भी छोड़ सकते हैं ताकि भविष्य में लेख सुधार की संभावना बनी रहे और जो पाठक भी इसे पढ़े वह सावधान रहे कि यह जानकारी गलत भी हो सकती है। इससे हमारा काम पूरा हो जाता है और विकिपीडिया के विकास की संभावना भी जिंदा रहती है। हम सब यहाँ विकिपीडिया के विकास के लिए ही तो आए हैं। --मनोज खुराना 07:26, 4 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
- @Manojkhurana, Naziah rizvi, और चंद्र शेखर: मैं सहमत हूँ, आप लोग यह मुद्दा चौपाल पर उठायें। वाक़ई इस पर एक व्यापक चर्चा की आवश्यकता है। मस'ला सिर्फ़ इस लेख का नहीं है, कई ऐसे लेख हैं जिन्हें मैं खुद हटाने लायक़ समझता हूँ। अतः आम चर्चा के दौरान ज़्यादा बेहतर तरीक़े से अपनी बात रख पाऊँगा। धन्यवाद!--सत्यम् मिश्र बातचीत 10:43, 4 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
- ऊपर की चर्चा इस पृष्ठ पर हुए विचार-विमर्श का पुरालेख है। कृपया इसमें किसी तरह का बदलाव न करें। अनुवर्ती टिप्णियाँ उपयुक्त वार्ता पृष्ठ पर करनी चाहिए (जैसे कि लेख का वार्ता पृष्ठ या पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा का वार्ता पृष्ठ)। इस पृष्ठ पर किसी भी प्रकार का कोई संपादन नहीं होना चाहिए।