लिथुआनियाई भाषा (lietuvių kalba) लिथुआनिया में बोली जाने वाली इस देश की सबसे प्रमुख भाषा है। यह इस देश की आधिकारिक भाषा भी है और इसे यूरोपीय संघ में भी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। लिथुआनिया में इस भाषा को बोलने वालो की संख्या २९ लाख है और अन्य देशों में लगभग ३ लाख लोग इस भाषा को बोलते हैं। लिथुआनियाई एक बाल्टिक भाषा है, जिसका लातवियाई भाषा से निकट का सम्बन्ध है हालांकि ये भाषाएँ परस्पर सुबोध नहीं हैं। लिथुआनियाई भाषा लातिन लिपि में लिखी जाती है। हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की जीवित भाषाओं में से लिथुआनियाई भाषा सर्वाधिक अपरिवर्तनित है, जिसने आद्य-हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की विशिष्टओं को प्रतिधारित (बनाए) रखा है।

लिथुआनियाई भाषा
lietuvių kalba
बोलने का  स्थान लिथुआनिया
तिथि / काल 2016
मातृभाषी वक्ता 30–31 लाख
भाषा परिवार
भारोपीय
उपभाषा
लिपि Latin (Lithuanian alphabet)
Lithuanian Braille
राजभाषा मान्यता
औपचारिक मान्यता  Lithuania
 European Union
मान्य अल्पसंख्यक भाषा  Poland
नियंत्रक संस्था Commission of the Lithuanian Language
भाषा कोड
आइएसओ 639-1 lt
आइएसओ 639-2 lit
आइएसओ 639-3 इनमें से एक:
lit – आधुनिक लिथुआनियाई भाषा
olt – प्राचीन लिथुआनियाई भाषा
भाषावेधशाला 54-AAA-a

यह भाषा संस्कृत से बहुत मिलती है-

संस्कृत - कस्त्वमसि। अस्मि स्वप्नस्तव तमसे नक्ते। अग्निं ददौ ते श्रदि तद विश्पतिर्देवस्त्वमसि।
लिथुआनियाई भाषा - Kas tu esi? Esmi sapnas tavo tamsioje naktyje. Ugnį daviau tau širdy, tada viešpatis dievas tu esi.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें