राउरकेला जंक्शन रेलवे स्टेशन

भारत के ओडिशा राज्य में एक रेलवे स्टेशन

राउरकेला रेलवे स्टेशन भारतीय राज्य ओडिशा के उत्तर-पश्चिमी भाग में सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में स्थित एक रेलवे जंक्शन है। राउरकेला ओडिशा में तीसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र है। मुंबई सीएसटीएम - हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस राउरकेला से होकर गुजरने वाली मुख्य ट्रेन है।

राउरकेला जंक्शन
भारतीय रेलवे जंक्शन स्टेशन
राउरकेला जंक्शन रेलवे स्टेशन
सामान्य जानकारी
स्थानन्यू बस स्टैंड के पास, राउरकेला, ओडिशा
भारत
निर्देशांक22°13′39″N 84°51′46″E / 22.2276°N 84.8629°E / 22.2276; 84.8629निर्देशांक: 22°13′39″N 84°51′46″E / 22.2276°N 84.8629°E / 22.2276; 84.8629
उन्नति219 मी॰ (719 फीट)
स्वामित्वभारतीय रेल
संचालकभारतीय रेल
लाइन(एँ)/रेखा(एँ)हावड़ा-नागपुर-मुंबई रेलमार्ग का टाटानगर-बिलासपुर खंड
राउरकेला-हटिया-रांची रेलमार्ग का राउरकेला-रांची खंड
प्लेटफॉर्म5
ट्रैकब्रॉड गेज 1,676 मि॰मी॰ (5 फीट 6 इंच)
निर्माण
संरचना प्रकारमानक (भूमि पर)
पार्किंगउपलब्ध
अन्य जानकारी
स्थितिसंचालित
स्टेशन कोडROU
ज़ोन दक्षिणपूर्व रेलवे
मण्डल चक्रधरपुर
इतिहास
प्रारंभ1891
विद्युतित1961–62
पूर्व नामबंगाल नागपुर रेलवे
Services
Computerized Ticketing CountersParkingDisabled AccessFood PlazaKiosksWCTaxi StandPublic Transportation
Location
राउरकेला रेलवे स्टेशन is located in ओडिशा
राउरकेला रेलवे स्टेशन
राउरकेला रेलवे स्टेशन
ओडिशा में अवस्थिति
राउरकेला रेलवे स्टेशन is located in भारत
राउरकेला रेलवे स्टेशन
राउरकेला रेलवे स्टेशन
भारत में अवस्थिति

राउरकेला रेलवे स्टेशन 1891 में बंगाल नागपुर रेलवे की नागपुर-आसनसोल मुख्य रेलमार्ग के चालू होने के साथ आस्तित्व में आया। यह 1900 में क्रॉसकाउंट्री हावड़ा-नागपुर-मुंबई लाइन पर एक स्टेशन बन गया।[1] राउरकेला 1960 में बारसुण लौह अयस्क खदानों से जुड़ा।[2] पहले के दिनों में राउरकेला का रेलवे स्टेशन महुलपाली गाँव के भीतर था। उन्नीस पचास के दशक में राउरकेला में भारत के पहले सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात संयंत्र की स्थापना के साथ रेलवे स्टेशन को महत्व मिला।[3] 1961-62 में इसका विद्युतीकरण किया गया था।[4]

व्यस्त स्टेशन

संपादित करें

राउरकेला रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ बुकिंग स्टेशनों में से एक है।[5] १० ट्रेनें राउरकेला से चलती हैं, और १०१ ट्रेनें (सप्ताहांत और द्विसाप्ताहिक सहित) यहां से होकर गुजरती हैं।[6] यह कोलकाता-मुंबई दक्षिण पूर्वी रेलवे रेलमार्ग पर स्थित है जो भारत के दो महानगरों को जोड़ने वाला एक प्रमुख रेलमार्ग है। राउरकेला मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, रांची, बैंगलोर, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, नागपुर, पटना, विशाखापत्तनम, जमशेदपुर, रायपुर, कटक, पुरी, बरहामपुर, समस्तीपुर और जम्मू-कश्मीर और रांची से जुड़ा हुआ है।

बिमलगढ़-तालचर परियोजना

संपादित करें

156 कि॰मी॰ (97 मील) लंबी बिमलागढ़ को बोंडामुंडा-बरसूण शाखा लाइन से और तालचेर को संबलपुर-तालचेर-बारंग शाखा लाइन से जोडने के लिये परियोजना 2004-05 में स्वीकृत किया गया था और निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह रेलमार्ग जब पूर्ण हो जायेगी, तो राज्य की राजधानी राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच की दूरी 460 किमी (संबलपुर के माध्यम से) से घट कर 300 किमी तक रह जाएगी।[7]

  1. "Major Events in the Formation of S.E. Railway". South Eastern Railway. मूल से 1 April 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-12-05.
  2. "Bondamunda Junction". मूल से 14 अप्रैल 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-12-08.
  3. "Steel Authority of India Limited – A Maharatna". Rourkela Steel Plant. SAIL. मूल से 2 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-12-05.
  4. "History of Electrification". IRFCA. मूल से 19 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-12-05.
  5. "Indian Railways Passenger Reservation Enquiry". Availability in trains for Top 100 Booking Stations of Indian Railways. IRFCA. मूल से 10 May 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-11-21.
  6. "Rourkela Railway Station details". indiantrains.org. मूल से 15 July 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-12-05.
  7. "Bimlagarh-Talcher rail link: All decks cleared". welcomeorissa.com. मूल से 4 March 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-12-08.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें

  Rourkela travel guide from Wikivoyage