येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान

संयुक्त राज्य अमेरिका में मोंटाना और इडाहो के बीच सीमा क्षेत्र में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क दुनिया का पहला और सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान सन 1872 में स्थापित किया गया था, जो लगभग 2.2 मिलियन एकड़ के विशाल झेत्र में फैला हुआ है। येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान ओल्ड फेथफुल गीजर, और ग्रैंड प्रिज़मैटिक स्प्रिंग के लिए अमेरिका का सबसे प्रसिद्ध स्थान है। वन्य जीव प्रजातियों की बात करें तो येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान ग्रिज़ली काले भालू, जंगली बाइसन, भेड़ियों सहित कई अन्य वन्य जीव प्रजातियों को आश्रय देता है। इसके अलावा प्राकृतिक सुन्दरता, विशाल झरने और पृथ्वी पर सक्रिय गीजर येलोस्टोन नेशनल पार्क के प्रमुख आकर्षण है, जो हर साल लगभग 4.1 मिलियन पर्यटकों की मेजबानी करता है।वास्तविक रूप से येलोस्टोन नेशनल पार्क को 19 वीं शताब्दी (सन 1872) के अंत में खोजा गया था। लेकिन सन 1972 में, इस क्षेत्र को एक संरक्षित राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के रूप में स्वीकृत किया गया था।[1][2][3]

येलोस्टोन नेशनल पार्क का इतिहास

संपादित करें

संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे प्रमुख वन्य जीव स्थल येलोस्टोन नेशनल पार्क ने कई सौ बर्षो पहले कई आदिवासी जनजातियों घर के रूप में कार्य किया है। यह पार्क लगभग 11,000 साल पहले देशी जनजातियों के शिकार और मछली पकड़ने का एक बेहद लोकप्रिय स्थान।[4]

येलोस्टोन नेशनल पार्क के वन्य जीव

संपादित करें

येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान में आप बाइसन झुंड, गंजे और सुनहरे ईगल, ट्रम्पेटर हंस, मूस, घड़ियाल भालू, ग्रे भेड़िये, और अन्य वन्य जीव प्रजातियों को देख सकते हैं। पार्क संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना और सबसे बड़ा बाइसन झुंड का घर है। वन्यजीव फोटोग्राफर्स के लिए पार्क बहुत बड़ा आकर्षण है। इसके आलवा पर्यटक येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान के दक्षिण और उत्तर-पूर्व में, जंगली घोड़ों के झुंड भी देख सकते हैं।[5][6]

  1. "Yellowstone National Park". whc.unesco.org.
  2. "Yellowstone National Park: Its Exploration and Establishment (Part I)". www.cr.nps.gov.
  3. Temple, Bob. Welcome to Yellowstone National Park. Mankato, MN: Childs World. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781503823464.
  4. "Ferdinand Hayden and the Founding of Yellowstone National Park | U.S. Geological Survey". www.usgs.gov.
  5. World, Beautiful (6 नवम्बर 2018). "Yellowstone National Park Facts & Information - Beautiful World Travel Guide". Facts & Information - Beautiful World Travel Guide.
  6. Park, Mailing Address: PO Box 168 Yellowstone National; Us, WY 82190-0168 Phone: 307-344-7381 Contact. "Mammals - Yellowstone National Park (U.S. National Park Service)". www.nps.gov (अंग्रेज़ी में).