बंगाली भाषा

इंडो-आर्यन भाषा मुख्य रूप से बांग्लादेश और भारत में बोली जाती है


बंगाली (বাংলা), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है[1][2]। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फैले हैं।

बंगाली
বাংলা

बंगाली-असमिया लिपि में लिखित "बंगाली" शब्द
बोलने का  स्थान  बांग्लादेश
 भारत
क्षेत्र
समुदाय बंगाली
मातृभाषी वक्ता 23.7 करोड़ (2024)
भाषा परिवार
लिपि
राजभाषा मान्यता
औपचारिक मान्यता
नियंत्रक संस्था
भाषा कोड
आइएसओ 639-1 bn
आइएसओ 639-2 ben
आइएसओ 639-3 ben
भाषावेधशाला 59-AAF-o

भारत की अन्य प्रादेशिक भाषाओं की तरह बंगाली भाषा का भी उत्पत्तिकाल सन् १,००० ई. के आस पास माना जा सकता है। अपभ्रंश से या मगध की भाषा से पृथक् रूप ग्रहण करने के बाद से ही उसमें गीतों और पदों की रचना होने लगी थी। जैसे-जैसे वह जनता के भावों और विचारों को अभिव्यक्त करने का साधन बनती गई, उसमें विविध रचनाओं, काव्यग्रंथों तथा दर्शन, धर्म आदि विषय कृतियों का समावेश होता गया, यहाँ तक कि आज भारतीय भाषाओं में उसे यथेष्ट ऊँचा स्थान प्राप्त हो गया है।

बंगाली लिपि नागरी लिपि से कुछ कुछ भिन्न है किन्तु दोनों में बहुत अधिक साम्य भी है। हिंदी की तरह उसमें भी १४ स्वर तथा ३३ व्यंजन हैं। बंगाली में "व" का उच्चारण प्राय: "ब" की तरह (कभी कभी "उ" की तरह या "भ" की तरह) किया जाता है और आत्मा, लक्ष्मी, महाशय आदि शब्द आत्ताँ, लक्खी, मोशाय जैसे उच्चरित होते हैं।

बंगाली साहित्य अत्यन्त समृद्ध है। बांग्ला साहित्य के विस्तृत विवेचन के लिये बंगाली साहित्य देखें।

  1. "Statistical Summaries". Ethnologue. 2005. मूल से 11 मई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-03-03. नामालूम प्राचल |rank= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  2. "Languages spoken by more than 10 million people".। (2007)। Encarta Encyclopedia। अभिगमन तिथि: 2007-03-03 Archived 2007-12-03 at the वेबैक मशीन "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 दिसंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2011.

इन्हें भी देखें

संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें