जीवनी, किसी व्यक्ति के जीवन वृत्तांतों को सचेत और कलात्मक ढंग के बारे लिखे उपन्यास अथवा लेख को कहा जा सकता है। प्रसिद्ध इतिहासज्ञ और जीवनी-लेखक टामस कारलाइल ने अत्यन्त सीधी सादी और संक्षिप्त परिभाषा में इसे "एक व्यक्ति का जीवन" कहा है। यद्यपि इतिहास कुछ हद तक, कुछ लोगों की राय में, महापुरुषों का जीवनवृत्त है तथापि जीवनचरित उससे एक अर्थ में भिन्न हो जाता है। जीवनचरित में किसी एक व्यक्ति के यथार्थ जीवन के इतिहास का आलेखन होता है, अनेक व्यक्तियों के जीवन का नहीं। फिर भी जीवनचरित का लेखक इतिहासकार और कलाकार के कर्त्तव्य के कुछ समीप आए बिना नहीं रह सकता। जीवनचरितकार एक ओर तो व्यक्ति के जीवन की घटनाओं की यथार्थता इतिहासकार की भाँति स्थापित करता है; दूसरी ओर वह साहित्यकार की प्रतिभा और रागात्मकता का तथ्यनिरूपण में उपयोग करता है। उसकी यह स्थिति संभवत: उसे उपन्यासकार के निकट भी ला देती है।
साहित्य में आत्मकथा किसी लेखक द्वारा अपने ही जीवन का वर्णन करने वाली कथा को कहते हैं। यह संस्मरण (memoir) से मिलती-जुलती लेकिन भिन्न है। जहाँ संस्मरण में लेखक अपने आसपास के समाज, परिस्थितियों व अन्य घटनाओं के बारे में लिखता हैं वहाँ आत्मकथा में केन्द्र लेखक स्वयं होता है। आत्मकथा हमेशा व्यक्तिपरक होती हैं, यानि वह लेखक के दृष्टिकोण से लिखी जाती हैं। इनमें लेखक अनजाने में या जानबूझ कर अपने जीवन के महत्वपूर्ण तथ्य छुपा सकता है या फिर कुछ मात्रा में असत्य वर्णन भी कर सकता है। एक ओर आत्मकथा से व्यक्ति के जीवन और परिस्थितियों के बारे पढ़कर पाठकों को जानकारी व मनोरंजन मिलता है, तो दूसरी ओर इतिहासकार आत्मकथाओं की जानकारी को स्वयं में मान्य नहीं ठहराते और सदैव अन्य स्रोतों से उनमें कही गई बातों की पुष्टी करने का प्रयास करते हैं।
ऐनी बोलिन या (c.1501/1507 - 19 मई 1536) 1533 से 1536 तक इंग्लैंड के हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी और अपने आप में स्वंय और अपने वंशजों के लिए प्रथम मारकेस ऑफ़ पेमब्रोक थी। ऐनी के साथ हेनरी की शादी और उसके बाद उसके वध ने उसे धार्मिक और राजनीतिक उथल-पुथल जो अंग्रेज़ी सुधारान्दोलन का प्रारम्भ था, का महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बना दियाविल्टशायर के प्रथम अर्ल थॉमस बोलिन और उनकी पत्नी एलिज़ाबेथ बोलिन, विल्टशायर की काउंटेस की बेटी ऐनी की शिक्षा-दीक्षा नीदरलैंड और फ़्रांस में मुख्यतः क्लॉड ऑफ़ फ़्रांस की वधुसखी के रूप में हुई। अपने चचेरे आयरिश भाई जेम्स बटलर, नौवें अर्ल ऑफ़ ऑरमंड से शादी करने के लिए वह 1522 के शुरू में इंग्लैंड को लौटी लेकिन शादी की योजना विफल हुई और रानी की सखी कैथरीन ऑफ़ ऐरागॉन के दरबार में वधुसखी की पदवी प्राप्त हुई। 1525 में, हेनरी अष्टम ऐनी पर आसक्त हो गए और उससे प्रणय निवेदन शुरू हो गया। उसने उसके सभी प्रयासों का विरोध किया और अपनी बहन मैरी बोलिन की तरह उसकी रखैल बनने से इंकार कर दिया। शीघ्र ही रानी कैथरीन से अपनी शादी रद्द करने की धुन हेनरी पर सवार हो गई ताकि वह ऐनी से शादी करने को मुक्त हो जाए। जब यह स्पष्ट हो गया कि पोप क्लेमेंट सप्तम शादी रद्द नहीं करेंगे तो इंग्लैंड में कैथलिक चर्च की सत्ता चरमराने लगी।
यॉर्क के आर्कबिशप थॉमस वॉल्सी को कथित तौर पर ऐनी बोलिन के कहने पर उसके सूबा को वापस भेज दिया गया और बाद में बोलिन परिवार के पादरी थॉमस क्रैनमर को कैंटरबरी के आर्कबिशप नियुक्त किया गया। 25 जनवरी 1533 को हेनरी और ऐनी ने शादी कर ली। 23 मई 1533 को क्रैनमर ने हेनरी और कैथरीन की शादी को अमान्य घोषित किया और पांच दिन बाद हेनरी और ऐनी की शादी के वैध होने की घोषणा कर दी। शीघ्र बाद ही में, पोप ने क्रैनमर और हेनरी के खिलाफ़ बहिष्कार की सज़ा की आज्ञा सुना दी। इस शादी और बहिष्कार के परिणामस्वरूप इंग्लैंड की चर्च और रोम के बीच पहला अलगाव हुआ और इंग्लैंड की चर्च को राजा के नियंत्रण के तहत लाया गया। अधिक पढ़ें…
बाबरनामा (चग़ताई/फ़ारसी: بابر نامہ) या तुज़्क-ए-बाबरीमुग़ल साम्राज्य के पहले सम्राट बाबर की आत्मलिखित जीवनी है। यह उन्होंने अपनी मातृभाषा चग़ताई तुर्की में लिखी थी। इसमें उन्होंने अपना उज़्बेकिस्तान की फ़रग़ना वादी में गुज़ारा हुआ बचपन और यौवन, बाद में अफ़्ग़ानिस्तान और भारतीय उपमहाद्वीप पर आक्रमण और क़ब्ज़ा और अन्य घटनाओं का विवरण दिया है। उन्होंने हर क्षेत्र की भूमि, राजनीति, अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक वातावरण, शहरों-इमारतों, फलों, जानवरों, इत्यादि का बखान किया है। इसमें कुछ फ़ारसी भाषा के छोटे-मोटे छंद भी आते हैं, हालांकि फ़ारसी बोलने वाले इसे समझने में अक्षम हैं।
भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले फाल्के ने अपनी सिनेमा जीवन की शुरुआत राजा हरिश्चन्द्र से शुरू की तथा अपने १९ वर्ष के व्यावसायिक जीवन में ९५ फिलमें और २६ शार्ट फिल्म बनाए थे