प्रधान की बरेजी गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद तहसील का एक गांव है। सन 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक इस गांव में कुल 227 परिवार निवास करते हैं। इस गांव की कुल जनसंख्या 1534 है, जिसमें महिलाओं की आबादी 803 है जबकि पुरुषों की कुल संख्या 732 है

प्रधान की बरेजी
गाँव
प्रधान की बरेजी
प्रधान की बरेजी
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
जिलागाजीपुर
शासन
 • प्रणालीअमरेश प्रधान, ग्राम पंचायत प्रधान
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,534
भाषा
 • आधिकारिकहिंदी
समय मण्डलआईएसटी (यूटीसी+5:30)
पिनकोड233227[1]
दूरभाष कोड05493
वाहन पंजीकरणUP-61

भारत के संविधान और पंचायती राज अधिनियम के तहत इस गांव का स्थानीय प्रशासन ग्राम पंचायत के जरिए ग्राम प्रधान के अधीन है। ग्राम प्रधान गांव के निवासियों द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि होता है। अमरेश प्रधान वर्तमान में बरेजी के ग्राम प्रधान हैं।

विवरण कुल संख्या पुरुष महिला
परिवारों की कुल संख्या 227
जनसंख्या 1,534 732 830

बरेजी गांव का इतिहास गाजीपुर जनपद के इतिहास के साथ जुड़ा है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गाजीपुर के कठउत में परवर्ती गहडवाल राजा मांधाता की गढ़ी थी। राजा मांधाता ने नरोत्तम मिश्र नाम के ब्राह्मण को अपना प्रधान (मंत्री) बनाया था। जिनके वंशज बाद में मिश्र उपनाम की बजाय 'प्रधान' उपाधि का प्रयोग करने लगे। परिवार का विस्तार होने के बाद इस खानदान का विस्तार छह गांवों में हो गया। आज की तारीख में ये परिवार सुल्तानपुर, प्रधान की बरेजी, मड़ियांवडीह, महुंईं, सुखपुरा और कोठियां गांव में आबाद है।

नजदीकी स्थल

संपादित करें
  1. "PARDHAN KI BAREJI, GHAZIPUR Post office details and Pincode". मूल से 8 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जून 2019.