पॉलीविनाइल क्लोराइड
पॉलिख़्लोरोएथिलीन | |
---|---|
![]() | |
![]() | |
आईयूपीएसी नाम | पॉलि(1-ख़्लोरोएथिलीन) |
आण्विक सूत्र | (C2H3Cl)n |
जहां दिया है वहां के अलावा, ये आंकड़े पदार्थ की मानक स्थिति (२५ °से, १०० कि.पा के अनुसार हैं। ज्ञानसन्दूक के संदर्भ |
पॉलिख़्लोरोएथिलीन (IUPAC नाम: पॉलि(1-ख़्लोरोएथिलीन), पारम्परिक नाम: पॉलि विनिल ख़्लोराइड (पीवीसी)) एक अक्रिस्टलीय तापसुघट्य (अमॉर्फ़स प्लास्टिक) कठोर पदार्थ है। ऊष्मा तथा रासायनिक पदार्थों का इस पर प्रभाव नहीं पड़ता है। पॉलीएथिलीन और पॉलिप्रोपिलीन के पश्चात् यह तृतीय सर्वाधिक उत्पादित प्लास्टिक है। निर्माण कार्यों में पीवीसी का उपयोग होता है। पीवीसी से पाइप, केबल इंसुलेशन, फ़र्श पर बिछाने की चादर, दरवाज़े आदि बनाए जाते हैं। पीवीसी को एकलक ख़्लोरोएथीन के बहुलकीकरण द्वारा निर्मित किया जाता है।
शुद्ध पीवीसी मूलतः सफ़ेद, कठोर और भङ्गुर ठोस होता है जिसमें सुघट्यकारी मिलाकर उसे नरम व लचीला बनाया जाता है। सुघट्यकारी के रूप में फ़्थ़ॅलेट्स (phthalates) का प्रयोग सर्वाधिक होता है। नरम पीवीसी का उपयोग वस्त्र तथा गद्दे आदि बनाने के लिए भी किया जाता है।
निर्माण
संपादित करेंपॉलिख़्लोरोएथिलीन को एकलक ख़्लोरोएथीन के बहुलकीकरण द्वारा निर्मित किया जाता है।