पंजाब (पाकिस्तान)
पंजाब (उर्दू और पंजाबी: پَنْجاب, अंग्रेज़ी: Punjab) पाकिस्तान का एक प्रांत है। इसमें 36 जनपद हैं। पंजाब आबादी के अनुपात से पाकिस्तान का सब से बड़ा राज्य है। पंजाब में रहने वाले लोग पंजाबी कहलाते हैं। पंजाब की दक्षिण की ओर सिन्ध, पश्चिम की ओर ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा और बलोचिस्तान, उत्तर की ओर कश्मीर और इस्लामाबाद और पूर्व में भारतीय पंजाब और राजस्थान से मिलता है। पंजाब में बोली जाने वाली भाषा भी पंजाबी कहलाती है। पंजाबी के अलावा वहाँ उर्दू और सराइकी भी बोली जाती है। पंजाब की (राजधानी) लाहौर है।
पंजाब
| |||
---|---|---|---|
प्रांत | |||
पंजाब प्रांत | |||
| |||
![]() पाकिस्तान में पंजाब | |||
निर्देशांक: 31°N 72°E / 31°N 72°E | |||
देश | ![]() | ||
स्थापना | 1 जुलाई 1970 | ||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | लाहौर | ||
Boroughs | 10: | ||
शासन | |||
• प्रणाली | संघीय सरकार के अधीन स्वशासी प्रान्त | ||
• सभा | पंजाब सरकार | ||
• राज्यपाल | सरदार सलीम हैदर ख़ान | ||
• मुख्यमन्त्री | मरियम नवाज़ | ||
• मुख्य सचिव | ज़ाहिद अख़्तर ज़मान | ||
• विधायिका | प्रदेश सभा | ||
• उच्च न्यायालय | लाहौर उच्च न्यायालय | ||
क्षेत्रफल | |||
• कुल | 205344 किमी2 (79,284 वर्गमील) | ||
क्षेत्र दर्जा | द्वितीय | ||
जनसंख्या (2023)[1] | |||
• कुल | 12,73,33,305 | ||
• दर्जा | 1st | ||
• घनत्व | 620 किमी2 (1,600 वर्गमील) | ||
समय मण्डल | पाकिस्तान में समय (यूटीसी+०५:००) | ||
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | PK-PB | ||
मुख्य भाषाएँ | |||
Notable sports teams | Lahore Qalandars Multan Sultans Lahore Lions Rawalpindi Rams Sialkot Stallions Bahawalpur Stags Multan Tigers Faisalabad Wolves Central Punjab Southern Punjab | ||
राष्ट्रीय सभा में सीटें | 183 | ||
HDI (2019) | 0.564
![]() Medium | ||
Seats in Provincial Assembly | 371[3] | ||
Divisions | 9 | ||
Districts | 36 | ||
Tehsils | 146 | ||
Union Councils | 7602 | ||
वेबसाइट | www |
पंजाब के दो भाग हैं: एक पूर्वी भाग जो कि भारत में है और एक पश्चिमी भाग जो पाकिस्तान में है। पंजाब पाकिस्तान का सब से बड़ा प्रान्त है, जबकि पाकिस्तान के 48% लोग पंजाबी भाषा समझते और बोलते भी हैं।
व्युत्पत्ति
संपादित करें"पंजाब" फ़ारसी भाषा के दो शब्दों - "पंज" अर्थात "पाँच" और "आब" अर्थात "पानी" से मिल कर बना है। इन पाँच नदियों के नाम हैं: रावी, झेलम, सिन्धु, सतलुज, चिनाब।
त्यौहार
संपादित करेंईद उल-फ़ितर , ईद-उल-अज़हा, शब-ए-बारात और ईद मीलाद ए नबी पंजाब के अलावा पूरे पाकिस्तान में विशेष त्यौहार हैं और पूरे हर्षोल्लास से मनाये जाते हैं। इन त्यौहारों के अलावा पूरा रमज़ान का महीना भी विशेष महत्व रखता है। किन्तु बसन्त एक ऐसा त्यौहार है जो पंजाब से सम्बन्धित है। जिसमें लोग पतंग उड़ा कर और पंजाब के विशेष व्यंजन बना कर और उनका सेवन कर इस त्यौहार को मनाते हैं।
मौसम
संपादित करेंफरवरी से पहले पंजाब में बहुत सर्दी होती है और फिर इस महीने से मौसम में परिवर्तन आना प्रारम्भ हो जाता है और मौसम अच्छा होने लगता है। फरवरी से अप्रैल तक बहार का मौसम रहता है और फिर गर्मी प्रारम्भ होने लगती है। गर्मी का मौसम मई से आरम्भ होता है तो अक्टूबर के अन्त तक रहता है। जून और जुलाई सब से अधिक गर्म महीने हैं। सरकारी जानकारी के अनुसार पंजाब में तापमान 46°C तक दर्जा हुआ है मगर समाचार पत्रों की जानकारी के अनुसार पंजाब में तापमान 51°C तक दर्ज हुआ है। सब से अधिक गर्मी का रिकार्ड मुलतान में जून के महीने में दर्ज किया गया था। अगस्त में गर्मी थोड़ी कम हो जाती है और फिर अक्टूबर के बाद पंजाब में सर्दी का मौसम प्रारम्भ हो जाता है।
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ 2017 Census Archived 15 अक्टूबर 2017 at the वेबैक मशीन
- ↑ "Sub-national HDI - Area Database - Global Data Lab". hdi.globaldatalab.org (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 8 August 2021.
- ↑ "Provincial Assembly – Punjab". मूल से 1 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित.