जोड़ी नं॰ 1

2001 की डेविड धवन की फ़िल्म

जोड़ी नं॰ 1 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित है। 13 अप्रैल 2001 को जारी हुई इस फ़िल्म में संजय दत्त, गोविन्दा, अनुपम खेर, ट्विंकल खन्ना और मोनिका बेदी ने अभिनय किया है। यह फ़िल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही थी।

जोड़ी नं॰ 1

जोड़ी नं॰ 1 का पोस्टर
निर्देशक डेविड धवन
लेखक रूमी जाफ़री (संवाद)
निर्माता धीरजलाल शाह
अभिनेता संजय दत्त,
गोविन्दा,
ट्विंकल खन्ना,
मोनिका बेदी
संगीतकार आनंद राज आनंद
हिमेश रेशमिया
प्रदर्शन तिथियाँ
13 अप्रैल, 2001
देश भारत
भाषा हिन्दी

जय (संजय दत्त) और वीरू (गोविन्दा) अच्छे दोस्त हैं। वह दोनों अपराध में भागीदार भी रहते हैं। इसलिए, उनकी दोस्ती को जोड़ी नं॰ 1 नाम दिया गया है। वे पहले लोगों का विश्वास जीतते हैं और बाद में उन्हें ठग लेते हैं। लेकिन जल्द ही उन्हें एक स्थानीय भाई से मुठभेड़ के बाद बम्बई से भागना पड़ता है। उनका भाई के छोटे भाई (रजत बेदी) से झगड़ा हो जाता है और वे गलती से उसे एक नाइट क्लब में मार देते हैं। भागते समय, जय और वीरू की मुलाकात विक्रमजीत सिंह (आसिफ़ शेख) से होती है। वह एक एनआरआई है और गोवा में राय बहादुर (अनुपम खेर) के लिए मैनेजर के रूप में काम करने के लिए जा रहा है। राय बहादुर अमीर व्यवसायी है और एक बीयर फैक्ट्री का मालिक है।

जय विक्रमजीत सिंह होने का नाटक करता है। वह और वीरू दोनों राय बहादुर के घर में चले जाते हैं। वह उससे दोस्ती करने और फिर उसे लूटने का इरादा रखते हैं। हालांकि, वे राय बहादुर की बेटियों (मोनिका बेदी और ट्विंकल खन्ना) से प्यार करने लगते हैं। कई मजेदार दृश्यों में, परिवार को सर जॉन (आशीष विद्यार्थी) से बचाते हैं। अंत में, जब जय सर जॉन से वीरू को छुड़ाने के लिए राय बहादुर के घर से से पैसे चुरा रहा होता है। उसे पूरा राय परिवार देख रहा होता है और उन्हें पता चलता है कि जय और वीरू ठग हैं। अंत में, राय फिर जय को वीरू को बचाने के लिए पैसे लेकर जाने देता है। सब ठीक हो जाता है और वे राय बहादुर की बेटियों से शादी कर लेते हैं।

मुख्य कलाकार

संपादित करें
जोड़ी नं॰ 1
फ़िल्म एल्बम आनंद राज आनंद तथा हिमेश रेशमिया द्वारा
जारी 26 फ़रवरी, 2001
संगीत शैली बॉलीवुड संगीत
लंबाई 42:41
लेबल टी-सीरीज़
आनंद राज आनंद कालक्रम

चैम्पियन
(2000)
जोड़ी नं॰ 1
(2001)
क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता
(2001)
हिमेश रेशमिया क्रमानुक्रम
कहीं प्यार ना हो जाये
(2000)
जोड़ी नं॰ 1
(2001)
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया
(2001)

फ़िल्म में संगीत आनंद राज आनंद तथा हिमेश रेशमिया ने दिया है। जबकि गीत सुधाकर शर्मा तथा देव कोहली ने लिखे हैं। फिल्म की संगीत एल्बम को टी-सीरीज़ द्वारा 26 फरवरी 2001 को जारी किया गया था।[1]

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."लाल चुनरिया"सुधाकर शर्माहिमेश रेशमियासोनू निगम, अलका याज्ञनिक5:33
2."तेरी बिंदिया"देव कोहलीआनंद राज आनंदअभिजीत, सुनिधि चौहान4:42
3."अंख लड़ गयी"देव कोहलीआनंद राज आनंदहंसराज हंस5:26
4."मेरी मेहबूबा"देव कोहलीआनंद राज आनंदसोनू निगम4:20
5."जोड़ी नं॰ 1"सुधाकर शर्माहिमेश रेशमियासोनू निगम, कुमार सानु, अलका याज्ञनिक5:23
6."अण्डे का फण्डा"प्रतीक जोसेफ़हिमेश रेशमियाप्रतीक जोसेफ़5:57
7."तेरा मेरा दोस्ताना"सुधाकर शर्माहिमेश रेशमियाकुमार सानु, सोनू निगम7:10
8."मस्त मस्त"देव कोहलीआनंद राज आनंदसुनिधि चौहान, सोनू निगम4:12

नामांकन और पुरस्कार

संपादित करें
वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
2002 गोविन्दा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार नामित
  1. "Jodi No.1 (Original Motion Picture Soundtrack) by Himesh Reshammiya & Anand Raj Anand" (अंग्रेज़ी में). 26 फरवरी 2001. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2018.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें