चंदेनी
निर्देशांक: 28°28′29″N 76°07′31″E / 28.474605°N 76.125264°E चंदेनी भिवानी जिले में मौजूद एक अत्यधिक प्रचलित ग्रामीण क्षेत्र है|
चंदेनी चंदाणी • Chandeni | |||||
— गाँव — | |||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||
देश | भारत | ||||
राज्य | हरियाणा | ||||
ज़िला | भिवानी | ||||
जनसंख्या | 1,69,424 | ||||
आधिकारिक भाषा(एँ) | हरियाणवी, हिंदी | ||||
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 225 मीटर (738 फी॰) | ||||
विभिन्न कोड
|
रिकॉर्ड
संपादित करेंभारतीय सेना में कुल सैनिकों की संख्या लगभग 11,00,000 सैनिक हैं, जिनमें से जाट रेजीमेंट की चौंतीस रेजिमेंट हैं| इन सभी में कुल सैनिकों की संख्या (शुदा-अफसर) का सर्वाधिक अंश चंदेनी गाँव को जाता है| यह जाट रेजिमेंट का लगभग दो प्रतिशत है तथा सम्पूर्ण भारतीय थल सेना का लगभग शून्य दशमलव एक प्रतिशत है| इस रिकॉर्ड का दूसरा हकदार भिवानी जिले का ही एक गाँव, हालुवास रहा है|
स्थापना
संपादित करेंमाना जाता है कि इस गाँव की स्थापना लगभग उन्नीस सौ दस ईस्वी के दशक में चंदा नाम की एक औरत के नाम पर पर हुई थी| यह औरत उस समय अपने पति और बाकी के परिवार के साथ बामला को छोड़ कर यहाँ आई थी| ये लोग वहाँ से किसी क़त्ल की घटना के पश्चात बचते बचाते पहुचे थे| यहाँ उन्होंने स्थायी ज़मीन का अधिग्रहण किया तथा लगभग पूरे गाँव की ज़मीन को चंदा ग्रेवाल ने बीस रुपये में खरीदा था|
स्थिति एवं मौसम
संपादित करेंलोग
संपादित करेंव्यवसाय
संपादित करेंयहाँ के लोग मूल रूप से खेती करते हैं। परन्तु इन लोगों में सेना में भारती होने का एक गहरा लगाव देखा गया है। गाँव के लगभग नब्बे प्रतिशत पुरुष अपने जीवन में कभी ना कभी भारतीय सेना का हिस्सा रह चुके हैं| लगभग हर घर में कोई ना कोई पुरुष भारतीय सशस्त्र सेनाओं (थल, जल अथवा वायु) में कार्यरत् है अथवा सेवानिवृत्त हो चुका है।
फ़सल
संपादित करेंशुष्क ज़मीन होने की वजह से यहाँ जल स्तर बहुत नीचे है| गाँव में से एक नहर भी गुज़रती है जो लगभग पन्द्रह सालों से सूखी पड़ी है| अतः यहाँ के लोग भूमिगत पानी की मोटर लगाते हैं जो गहरे-गहरे कूओं में उतारी जाती हैं| इन कूओं की गहराई लगभग दो सौ फीट तक जाति है| यहाँ की मुख्य फ़सल हैं बाजरा, गेहूं, ज्वार और चना|
विशिष्ट व्यक्ति
संपादित करेंस्रोत
संपादित करें- ↑ "ग्रेवाल समुदाय के माननीय लोगों की सूची में विजेता ग्रेवाल". मूल से 16 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2011.
- ↑ "हरियाणा पी एम् टी के सर्वोच्च छः चिकित्सा के छात्र/छात्राओं में विजेता ग्रेवाल को दर्शाती PDF file, सरकारी दस्तावेज" (PDF). मूल (PDF) से 27 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2011.
- ↑ "2008 Batch of MBBS course for ACMS, Delhi, सरकारी दस्तावेज़" (PDF). मूल से 2 दिसंबर 2011 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2011.