एथेंस दुर्ग यूनान के एथेंस के ऊपरी चट्टानी भाग पर बना हुआ एक दुर्ग है। इसमें वास्तुशिल्पीय और ऐतिहासिक महत्व की कई प्राचीन इमारतों के अवशेष हैं जिनमें सबसे प्रसिद्ध पार्थेनन है। 'एक्रोपोलिस' शब्द ग्रीक शब्द 'अक्रोन' (ἄκρον) और 'पोलिस' से मिलकर बना है। अक्रोन का अर्थ है - 'उच्चतम बिंदु या छोर'। पोलिस का अर्थ है - 'शहर' (city)[1]। यूनान में और भी अनेक दुर्ग हैं।

दुर्ग, एथेंस
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
एथेंस दुर्ग, फिलोपाप्पोस पहाड़ी से।
स्थानएथेंस, एटिका, ग्रीस
मानदंडCultural: i, ii, iii, iv, vi
सन्दर्भ404
शिलालेख1987 (11वाँ सत्र)
क्षेत्र3.04 हेक्टेयर
मध्यवर्ती क्षेत्र116.71 हेक्टेयर
निर्देशांक37°58′18″N 23°43′34″E / 37.97167°N 23.72611°E / 37.97167; 23.72611निर्देशांक: 37°58′18″N 23°43′34″E / 37.97167°N 23.72611°E / 37.97167; 23.72611

प्राचीन काल में एथेंस दुर्ग को सेक्रोपिया के नाम से भी जाना जाता था। यह पौराणिक सर्पैंट-मैन सेक्रोप्स के नाम पर रखा गया था, जो कि पहला एथेनियाई राजा था। यह प्रमाणित है कि पहाड़ी पर चौथी (सहस्राब्दी) ईसा पूर्व से ही लोग रहते थे। पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व में यह पेरिक्लीज़ (लगभग 495-429 ईसा पूर्व) का निवास था। पेरिक्लीज़ ने उन इमारतों के निर्माण का समन्वय किया जिनके वर्तमान अवशेष इस स्थल के सबसे महत्वपूर्ण अवशेष हैं। पार्थेनन, प्रोपीलिया, एरेचथियोन और एथेना नाइके का मंदिर इनमें से प्रमुख हैं।[2] वर्ष 1687 में मोरियाई युद्ध के दौरान वेनेशियाइयों द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान पार्थेनन और अन्य इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा था क्योंकि पार्थेनन में तत्कालीन तुर्की शासकों द्वारा इकट्ठे किए गए बारूद पर वेनिस ने बमबारी की थी जिससे विस्फोट हुआ था।

दुर्ग एथेंस शहर में समुद्र तल से 150 मीटर (490 फीट) ऊपर एक चपटी चट्टान पर स्थित है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 3 हेक्टेयर (7.4 एकड़) है।

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "Dictionary.com : Meanings & Definitions of English Words". Dictionary.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2025.
  2. "एक्रोपोलिस ऑफ़ एथेंस". odysseus.culture.gr. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2025.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें