आड्री हेपबर्न
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। स्रोत खोजें: "आड्री हेपबर्न" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
आड्री हेपबर्न (४/५/१९२९ – २०/१/१९९३) एक ब्रिटिश कलाकार थी, जो आगे चल कर हॉलीवुड की जानीमानी कलाकार बनी।
![](http://up.wiki.x.io/wikipedia/commons/thumb/3/38/Audrey_Hepburn_Roman_Holiday_cropped.jpg/220px-Audrey_Hepburn_Roman_Holiday_cropped.jpg)
आड्री हेपबर्न की सगाई १९५० में, जेम्स हेन्सन के साथ हुई, तारीख भी तय हो गयी पर दोनों को लगा कि उनके कैरियर उन्हें अलग रखेंगे इसलिये शादी नहीं की। आड्री हेपबर्न की पहली शादी १९५४ में मेल फेरर, कलाकार, से हुई। यह १४ साल चली। उनके लड़के के अनुसार यह ज्यादा खिंची। तलाक लेने से पहले यह दोनो अलग हो गये थे। उस समय आड्री हेपबर्न एक मनोचिकित्सक एन्ड्रिया डॉटी के यहां जाने लगी। बाद में उसी से १९६९ में शादी कर ली। यह शादी भी १३ साल तक चली।
रोमन हॉलीडे १९५३ में बनी थी। आड्री हेपबर्न इसे अपनी सबसे बेहतरीन फिल्म मानती थीं क्योंकि इस फिल्म ने उन्हें सितारा बनाया था। उनकी अन्य प्रसिद्ध फिल्मों में हैं: 'शराड', 'माई फेयर लेडी', 'वार एण्ड पीस', 'हाउ टू स्टील मिलियन' और 'वेट अन्टिल डार्क'।
२००३ में, आड्री हेपबर्न के सम्मान में, अमेरीका ने एक स्टैम्प भी निकाला।
स्रोत
संपादित करेंविकिमीडिया कॉमन्स पर आड्री हेपबर्न से सम्बन्धित मीडिया है। |
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |